ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 07 June 2023

पंजाब के इस ज़िले में स्मार्ट मीटरों का तीखा विरोध

Violent opposition to smart meters in this district of Punjab
Violent opposition to smart meters in this district of Punjab
पंजाब (संगरूर ) : खबर मिली है कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा गांव खनौरी में चिप वाले 10 स्मार्ट मीटर उतार कर पावरकॉम को वापिस कर दिये गये हैं। बता दे यूनियन द्वारा पहले भी 4 मीटर उतार कर विभाग को वापिस किए जा चुके हैं। बता दें कि भाकियू ने ऐलान किया है कि वह गांवों और शहरों में चिप वाले मीटर नहीं लगाने देंगे। भाकियू के एक आगु का कहना है कि कई घरों के मीटर खराब होने पर लोगों द्वारा नए मीटर लगाने के लिए पावरकॉम को अपील की गई थी। अब पावरकॉम द्वारा मीटर के नाम पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसका यूनियन द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी बिना लोगों की सहमति के चुपके से मीटर लगा कर चले जाते हैं। भाकियू आगु ने कहा कि विभाग स्मार्ट मीटर लगाने का कारण बिजली चोरी को रोकना बता रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि कॉरपोरेट घरानों को इसका फायदा पहुंचना है। वहीं पावरकॉम के ओ.सी.डी. ने कहा कि लोगों की सहमति के बाद ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया गया है। इनमें रिचार्ज की व्यवस्था नहीं है। अब तक 500 से ज्यादा मीटर लगाए जा चुके हैं। भाकियू लोगों को बहला-फ़ुसला कर मीटर उतार रही है, जो सही नहीं है। [metaslider id=25498]