ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 02 August 2025

तेज स्पीड से जा रही थी वंदे भारत एक्सप्रेस, तभी ट्रैक पर आ गए ऊंट

तेज स्पीड से जा रही थी वंदे भारत एक्सप्रेस, तभी ट्रैक पर आ गए ऊंट

राजस्थान : गुजरात के साबरमती से जोधपुर आ रही वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई. मिली जानकारी अनुसार, वंदे भारत ट्रेन से फालना स्टेशन के पास दो ऊंट टकरा गए. जिससे ट्रेन का नोज़कॉन क्षतिग्रस्त हो गया. ऊंट के टकराने से ट्रेन का वाइपर कवर भी टूट गया. इसके अलावा मेन विंडो ग्लास में भी क्रैक आ गया. हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक फालना स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन खड़ी रही.

बाद में जोधपुर स्थित रखरखाव डिपो में पहुंचने के बाद वंदे भारत को की मरम्मत की गई और नया नोज कवर व वाइपर कवर बदला गया. रेलवे की मेंटनेंस टीम ने रात में ही वंदे भारत ट्रेन का मरम्मत किया, जिससे ट्रेन को अगले दिन सुबह शेड्यूल्ड समय सारणी के अनुसार ट्रेन का संचालन भी हो सका.

बता दे वंदे भारत ट्रेन से टकराने पर दोनों ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक वंदे भारत एक्सप्रेस खड़ी रही.