ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 01 December 2024

पंजाब में बनेगा ये हाइवे , चंद मिनटों में तय होगा 1 घंटे का सफर

पंजाब में बनेगा ये हाइवे , चंद मिनटों में तय होगा 1 घंटे का सफर

पंजाब : पंजाब के लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इसे लेकर ऐलान किया गया है। उन्होंने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी सांझा की है। पंजाब में 4/6-लेन ग्रीनफील्ड पठानकोट लिंक रोड के निर्माण के लिए केंद्र द्वारा 666.81 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह 12.34 किमी लंबा मार्ग NH-44 पर स्थित तलवाड़ा जट्टां गांव को दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर गोबिंदसर गांव से जोड़ेगा।

पठानकोट लिंक रोड जम्मू-कश्मीर में NH-44 (दिल्ली-श्रीनगर), NH-54 (अमृतसर-पठानकोट) और निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज 14) के बीच एक महत्वपूर्ण कनेक्टर के रूप में काम करेगा। यह प्रोजेक्ट पठानकोट शहर में ट्रैफिफ के प्रमुख मुद्दे को हल करेगा और जम्मू-कश्मीर जाने वाले NH-44 ट्रैफिक के लिए सीधा रुट बनेगा। NH-44 से मौजूदा रुट को 53 किमी से घटाकर 37 किमी करने के साथ लिंक रोड व्यस्त समय के दौरान यात्रा के समय को 1 घंटे 40 मिनट से घटाकर केवल 20 मिनट कर देगा।