ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 11 April 2025

पंजाब की इस सिविल सर्जन पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड

पंजाब की इस सिविल सर्जन पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड

कपूरथला : पंजाब सरकार के सेहत व परिवार भलाई विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में बतौर सिविल सर्जन के पद पर तैनात डा. रिचा भाटिया को सस्पैंड कर दिया गया है। डा. रिचा भाटिया द्वारा अगस्त-2024 में कपूरथला सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन का पदभार संभाला था। लेकिन अपने अड़ियल रवैये व विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल न बैठाने के कारण सेहत व परिवार भलाई विभाग, पंजाब सरकार के प्रमुख सचिव राहुल कुमार, आई.ए.एस. द्वारा पत्र जारी करके डा. रिचा भाटिया को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।