ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 10 June 2024

जालंधर में AC फटने से घर में हुआ धमाका , लगी भयानक आग...

जालंधर में AC फटने से घर में हुआ धमाका , लगी भयानक आग...

जालंधर : खबर मिली है कि लद्देवाली यूनिवर्सिटी रोड पर प्रताप पैलेस के सामने पढ़ते मोहल्ला कोट रामदास में आज दोपहर ए.सी. में धमाका हो गया। इस दौरान घर में भयंकर आग लग गई, जिसमें घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग शबनम सैलून के ऊपर स्थित घर में लगी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित शबनम पत्नी ने बताया कि 3-4 दिन पहले जब तेज आंधी दौरान भी उनके घर पर आसमानी बिजली गिर जाने के कारण काफी नुकसान हुआ था, लेकिन आज तो पूरा घर ही जलकर राख हो गया है। उसने बताया कि 10 लाख के करीब उनका नुकसान हुआ है। मौके पर थाना सूर्य एनक्लेव की पुलिस भी पहुंच गई थी।