ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 22 November 2025

जालंधर के गुज्जा पीर रोड पर Preet Bakery पर हुई चोरी की वारदात

जालंधर के गुज्जा पीर रोड पर Preet Bakery पर हुई चोरी की वारदात

जालंधर : महानगर जालंधर में चोरों के होंसले इतने बुलंद है कि आये दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इस कड़ी में जालंधर के गुज्जा पीर रोड पर प्रीत बेकरी में चोरों ने तारीख 22 नवंबर को सुबह करीब 4 बजे दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान में गल्ले में से करीब 10 हज़ार रूपए चुरा लिए। दुकान मालिक दलबीर सिंह ने बताया वे रोज़ की तरह 21 नवंबर रात को 9 बजे दुकान से छुट्टी कर चले गए।

उन्हें सुबह करीब 5 बजे पता चल कि दुकान का शटर टुटा पड़ा है उन्होंने जब दुकान पर आकर देखा तो गल्ले में से करीब 10 हज़ार रूपए चोर ले गए है। उन्होंने इस वारदात की जानकारी थाना 8 की पुलिस को दी है।आपको बता दे कि अभी एक दिन पहले ही खबर आई थी कि जालंधर में कुकू बेकरी में भी एक चोर दिनदहाड़े ही एक गिफ्ट पैक चुरा ले गया था।