ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 22 July 2024

स्कूल प्रिंसिपल का ऐसा वीडियो वायरल हुआ कि नौकरी से हाथ धोना पड़ा

स्कूल प्रिंसिपल का ऐसा वीडियो वायरल हुआ कि नौकरी से हाथ धोना पड़ा

मोगा : खबर है कि कस्बा धर्मकोट में एक स्कूल की प्रिंसिपल का बच्चो के साथ मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल को स्कूल के बाहर का रास्ता दिखा दिया। मामले की जानकारी देते हुए स्कूल सेक्टरी बलकार सिंह ने कहा के यह जो वीडियो सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है। यह मई महीने का है उसके बाद गर्मियों की छुट्टियां हो गई थी।

अब यह वीडियो वायरल हुआ वीडियो वायरल होने के बाद प्रिसीपल पिंकी नरूला से बात की तो उन्होंने कहा के बच्चे क्लास रूम में एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। मैंने तो उनको लड़ने से हटाया था वीडियो को देखने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने प्रिसिपल के ऊपर एक्शन लेते हुए उनको नोकरी से हटा दिया है। वहीं हमने स्कूल के सभी अधियापको को चेतावनी भी दी अगर आगे भी कोई अधियापक ऐसा करता है तो उनके ऊपर भी सख्त कारवाई की जाएगी।