ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 12 April 2021

जहर खाकर जालंधर की सड़कों पर भटकता रहा प्रेमी जोड़ा, जब तक राहगीरों को मामला समझ आया तब तक हो चुकी थी देर

the-lover-kept-wandering-on-the-streets-after-swallowing-poison-when-he-saw-death-he-told-the-passer
the-lover-kept-wandering-on-the-streets-after-swallowing-poison-when-he-saw-death-he-told-the-passer
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के फिल्लौर कस्बे में एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। लड़का 25 साल का था, जबकि लड़की की उम्र सिर्फ 14 साल थी। इसी वजह से परिवार के लोगों ने उनके प्रेम संबंधों को कबूल नहीं किया। जहर निगलने के बाद वो पैदल ही सड़क पर जाते रहे, लेकिन जब जहर का असर होने लगा तो राहगीरों को यह बात बताई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। थाना फिल्लौर ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि इस संबंध में लड़के के खिलाफ थाना सिटी नकोदर में किडनैपिंग का केस दर्ज है। इसके बाद मामले को वहां की पुलिस को साैंप दिया गया। [metaslider id="1461"] प्रेमी जोड़े की मौत के बाद पुलिस ने लड़के के परिवार वालों से संपर्क किया तो उन्होंने वहां आने से इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि उनके लड़के ने घर से भागकर उनके परिवार की नाक कटा दी है, इसलिए वो लाश लेने भी नहीं आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल लड़की के परिवार वाले पहुंचे हैं। सरकारी स्कूल में 8वीं में पढ़ने वाली लड़की की मां ने बताया था कि आरोपी सन्नी उनके घर के बाहर बुलेट मोटरसाइकिल पर चक्कर काटता रहता था। 4 अप्रैल की शाम 6 बजे वह उनकी बेटी को इसी मोटरसाइकिल पर बिठाकर भगा ले गया। [metaslider id="5345"]   source link