ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 28 March 2021

जालंधर में सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत पाइप बिछाने का काम शुरू, शहरवासियों को जल्द ही पीने को मिलेगा सतलुज दरिया का पानी

surface-water-project-start-in-jalandhar
surface-water-project-start-in-jalandhar
[metaslider id="711"] जालंधर : जिले में पीने के लिए सतलुज दरिया का पानी सप्लाई करने के सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। शहर के कई इलाकों में लार्सन एंड टुर्बो कंपनी ने पाइप लाइन बिछाने के लिए पाइपें पहुंचा दी हैं। शनिवार को अड्डा होशियारपुर के पास पाइप लाइन बिछाई गई। शहर में 97 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है और इसके तहत पहले उन इलाकों पर फोकस रहेगा जहां पर अभी नई सड़क नहीं बनाई गई हैं। [metaslider id="9199"] इस प्रोजेक्ट के तहत मेन वाटर स्टोरेज और ट्रीटमेंट प्लांट आदमपुर के गांव जगरावां में होगा वहां से 17 किलोमीटर पाइप लाइन के जरिए शहर तक पानी आएगा। शहर में 40-40 एमएलडी के पांच अंडर ग्राउंड वाटर टैंक बनाए जाएंगे। इन वाटर टैंक और शहर के वाटर सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को जोड़ने के लिए 80 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। गांव जगरावा में अंडरग्राउंड वाटर टैंक के लिए खुदाई चल रही है और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम भी शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट तीन साल में पूरा किया जाना है। जहां नई सड़क नहीं बनी, वहां प्राथमिकता से पाइप बिछेगी पाइप लाइन जिन इलाकों में बिछाई जानी है उसकी रूपरेखा विधायकों की अध्यक्षता में तय कर दी गई है। [metaslider id="1461"]   source link