ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 02 November 2024

सुपरस्टार शाहरुख खान हुए 59 साल के , फैमिली के साथ मनाया बर्थडे

सुपरस्टार शाहरुख खान हुए 59 साल के , फैमिली के साथ मनाया बर्थडे

बॉलीवुड : सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 59वां बर्थडे मना रहे हैं और फैंस सोशल मीडिया पर दिल छूने वाले पोस्ट करके बॉलीवुड सुपरस्टार को शुभकामनाएं दे रहे हैं. किंग खान ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे मनाया और फैंस इस जश्न की एक झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

गौरी खान ने शनिवार शाम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान के बर्थडे सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की. ऐसा लगता है कि यह तस्वीर उनके घर मन्नत में क्लिक की गई है. इसमें शाहरुख खान को बर्थडे का केक काटते हुए दिखाया गया है, जबकि गौरी खान और सुहाना खान उनके दोनों तरफ खड़ी हैं. तस्वीर शेयर करते हुए गौरी खान ने लिखा कि यह एक यादगार शाम थी, जिसमें उनके चाहने वाले मौजूद थे. गौरी के कैप्शन में लिखा है, ‘दोस्तों और परिवार के साथ कल रात एक यादगार शाम. बर्थडे मुबारक हो शाहरुख.’