ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 11 April 2021

सोनू सूद करेंगे लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित, पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बनाया ब्रांड एंबेस्डर

sonu-sood-appointed-as-brand-ambassador-for-covid-vaccination-in-punjab
sonu-sood-appointed-as-brand-ambassador-for-covid-vaccination-in-punjab
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे फिल्मस्टार सोनू सूद अधिकारिक रूप से पंजाब में कोरोना वैक्सीन को लेकर ब्रांड एंबेस्डर बन गए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनू सूद को ब्रांड अंबेस्डर बनाने की घोषणा की है। सूद रविवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे हुए थे। [metaslider id="5345"]   मुख्यमंत्री ने कहा, ‘लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने को प्रेरित और प्रभावित करने के लिए सोनू सूद से बेहतर कोई अन्य शख्सियत नहीं हो सकती। पंजाब में वैक्सीन के प्रति कुछ लोगों में बहुत झिझक है। सोनू सूद की लोगों में लोकप्रियता है। कोरोना महामारी फैलने के समय हजारों प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घर पहुंचाने में बेमिसाल योगदान देने वाले सोनू सूद वैक्सीन के प्रति लोगों के शक को दूर करेंगे।इस मौके पर सोनू सूद ने कहा कि जीवन बचाने वाली इस वैक्सीन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने पर वह खुशी और गर्व महसूस करते हैं। [metaslider id="1461"]   source link