ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 04 March 2021

संजय राउत बोले बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी शिवसेना, ममता को बताया शेरनी; दिया समर्थन

shiv sena will not contest west bengal assembly elections
shiv sena will not contest west bengal assembly elections
[metaslider id="711"] मुंबई ( अनिल ): शिवसेना ने फैसला किया है कि वह पश्चिम बंगाल में चुनाव नही लड़ेगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने एक ट्वीट में बताया कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद ये अहम निर्णय लिया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल की शेरनी बताते हुए संजय राउत ने लिखा है शिवसेना एकजुटता से उनके साथ खड़ी है। [metaslider id="9199"] शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट में लिखा है कि शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ इस मामले पर हुई अहम बैठक में ये महत्‍वपूर्ण निर्णय लिया गया। परिदृश्य को देखते हुए साफ हो चुका है कि पश्चिम बंगाल में दीदी बनाम सभी की लड़ाई है। इसे देखते हुए शिवसेना ने निर्णय लिया है कि वह पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी। [metaslider id="5345"]   source link