ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 05 June 2023

नहीं रहे महाभारत के शकुनि , 78 साल की उम्र में हुआ निधन..

Shakuni of Mahabharata is no more, died at the age of 78.
Shakuni of Mahabharata is no more, died at the age of 78.
एंटरटेनमेंट डेस्क ( सनी शर्मा ) : खबर है कि महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का सोमवार को निधन हो गया । मिली जानकारी अनुसार उनकी उम्र 78 साल थी। बताया जा रहा है कि पेंटल कई दिनों से मुंबई अंधेरी अस्पताल में भर्ती थे । बताया जा रहा है कि जिस वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी वह फरीदाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती थे । बाद में उन्हें ज्यादा हालत खराब होने पर मुंबई लाया गया । गूफी पेंटल ने 1975 में फिल्म रफूचक्कर से फिल्म जगत में डेब्यू किया था 80 के दशक में वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आए । पेंटल को असल पहचान महाभारत सीरियल जो बी आर चोपड़ा ने 1988 में बनाया था से हुई थी महाभारत सीरियल में उन्होंने मामा शकुनि का किरदार निभाया था जो कि लोगों ने काफी पसंद किया था। [metaslider id=25498]