ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 26 October 2021

आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए शाहरुख ने उतारी दिग्गज वकीलों की फौज

Shahrukh arrange veteran lawyers to get bail for Aryan Khan
Shahrukh arrange veteran lawyers to get bail for Aryan Khan
मुंबई : बड़ी जानकारी है कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन को जमानत दिलवाने के लिए दिग्गज वकीलों की फौज उतार दी है। वहीँ खास बात यह है कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए आज भारत सरकार के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी दलीलें पेश करते नजर आये । वहीँ आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं मिली , अब कल दोपहर फिर होगी सुनवाई। आपको बता दे कि मुकुल रोहतगी इससे पहले गुजरात दंगों में राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वकील रहे थे। बता दे कि इससे पहले आर्यन खान मामले में हुई सुनवाई में वरिष्ठ वकील सतीश मानशिंदे और अमित देसाई भी आर्यन खान की ओर से दलीलें पेश कर चुके हैं, लेकिन दोनों ही वकील शाहरुख़ के बेटे आर्यन खान को जमानत दिलाने में नाकाम रहे थे।