ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 21 April 2021

सीरम इंस्टीट्यूट ने जारी की कोविशील्ड की रेट लिस्ट, जानिए प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के लिए कितने रखे गए दाम

serum-institute-of-india-release-new-price-list-of-covishield-vaccine
serum-institute-of-india-release-new-price-list-of-covishield-vaccine
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने नए दामों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्राइवेट अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों के लिए दाम अलग-अलग रखा गया है। प्राइवेट अस्पतालों को सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन 600 रुपये में मिलेगी, जबकि सरकारी अस्पतालों को इसकी एक डोज के लिए 400 रुपये चुकाने होंगे। वर्तमान में भारत सरकार ही देश में सभी वैक्सीन की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करती है। [metaslider id="1461"] सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारत सरकार के निर्देशों के बाद हम कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों की घोषणा कर रहे हैं। राज्य सरकारों के लिए प्रति डोज की कीमत 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए प्रति डोज की कीमत 600 रुपये होगी। इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने यह भी दावा किया है कि विदेशों में बिकने वाली कोरोना वैक्सीन के मुकाबले कोविशील्ड कापी सस्ती है। सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक अमेरिकी वैक्सीन की किमत 1500 रिपये प्रति डोज है, जबकि रूसी औऱ चीनी वैक्सीन की किमत 750-750 रुपये प्रति डोज है। [metaslider id="5345"]   source link