ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 04 August 2024

जालंधर में पुलिस को देख नशा तस्कर ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Businessman dies after falling from fifth floor in Jalandhar Heights
Businessman dies after falling from fifth floor in Jalandhar Heights

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में एक नशा तस्कर की तीसरी मंज़िल से गिरने से मौत हो गई। मिली जानकरी अनुसार पुलिस से बचने के लिए नशा तस्कर ने घर के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे नशा तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। जालंधर के रामामंडी एरिया में रेड करने पहुंची पुलिस को देख नशा तस्कर छत से ही कूद गया।

मिली जानकारी के अनुसार रामामंडी के तांकियां मोहल्ला में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी की जहां लक्खू नाम के तस्कर ने पुलिस को देखकर छत से छलांग दी जो सिर के बल नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।