ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 22 March 2025

जालंधर में घर का दरवाजा खुला देख कर हथियार लेकर घुसा लुटेरा, बुजुर्ग महिला के हाथ पर मारी दातर

जालंधर में घर का दरवाजा खुला देख कर हथियार लेकर घुसा लुटेरा, बुजुर्ग महिला के हाथ पर मारी दातर

जालंधर : जालंधर के पॉश एरिया श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में शुक्रवार दोपहर दरवाजा खुला देख एक लुटेरा घर में घुस गया। घर की महिलाओं ने जब उसे देखा तो चीख-पुकार मच गई। महिलाएं बाहर गेट की तरफ भागीं तो लुटेरे ने एक महिला को पीछे से पकड़ कर गेट के साथ खड़ा करके हाथ पर तेजधार हथियार (दातर) मार दिया। इससे 65 साल की महिला के हाथ में कट लग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई ।

घटना के बाद पुलिस ने लम्मा पिंड निवासी राजन को इस मामले में अरेस्ट किया है। रामामंडी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहाैल है।

एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने बताया कि लुटेरे को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है और लूटे हुए मोबाइल के साथ हथियार भी बरामद कर लिया है।