ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 28 October 2026

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'भाभी चुम्मेवाली' के पति के साथ मारपीट : पीड़ित परिवार पहुंचा थाने

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'भाभी चुम्मेवाली' के पति के साथ मारपीट : पीड़ित परिवार पहुंचा थाने

पंजाब : सोशल मीडिया पर रंजीत कौर उर्फ 'भाभी चुम्मेवाली' के नाम से चर्चित इन्फ्लुएंसर के पति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। पीड़ित परिवार ने अपने ही भाई-भाभी पर इस हमले का आरोप लगाते हुए इंसाफ पाने के लिए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर का दरवाजा खटखटाया है और लिखित शिकायत थाना मोती नगर पुलिस को भी दी है। ताकि हमलावरों पर कार्रवाई की जा सके।