ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 04 January 2026

दुखद खबर : जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता का हार्ट अटैक से निधन

दुखद खबर : जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता का हार्ट अटैक से निधन

जालंधर : जालंधर से दुखद खबर है। जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। मेयर विनीत धीर ने बताया कि यह घटना उनके लिए और परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है। इस दुख की घड़ी में मेयर और उनके परिवार के प्रति लोगों ने सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार विनीत धीर के पिता विनोद धीर को घर पर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद मेयर विनीत धीर पिता को इलाज के लिए टैगोर हस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली भी पहुंचे।