ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 21 April 2025

Sad News : जालंधर में किशनपुरा के नज़दीक मुंडन करवाने जा रहे बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर , हुई मौत

Sad News : जालंधर में किशनपुरा के नज़दीक मुंडन करवाने जा रहे बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर , हुई मौत

जालंधर : जालंधर से दुखड़ा खबर है। किशनपुरा के साथ लगते बलदेव नगर के इलाके में दिन चढ़ते ही एक सफेद रंग की गाड़ी ने 3 वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक रुकने की बजाय मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि वह आज बच्चे के मुंडन के लिए धार्मिक स्थल जाने वाले थे। सभी तैयार होकर बस बाहर ही आने लगे थे कि उससे पहले बच्चा बाहर आ गया, जिसे एक सफेद रंग की कार ने कुचल दिया। परिजनों ने कर चालक का पीछा भी किया लेकिन वह दामोरिया पुल की तरफ भाग निकला। परिजनों का कहना है कि सी.सी.टी.वी. कैमरे में उक्त कर का नंबर भी सामने आया है, जिस जल्द काबू कर कार्रवाई की जाएंगी। मौके पर पहुंचे थाना रामा मंडी के जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त कार का नंबर हमारे पास आ गया है। जल्दी उसे पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।