ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 19 October 2024

जालंधर में इस जगह बनने जा रहा है राधा स्वामी सत्संग घर , संगत में खुशी

जालंधर में इस जगह बनने जा रहा है राधा स्वामी सत्संग घर , संगत में खुशी

जालंधर : राधा स्वामी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। जालंधर के नजदीक पड़ते गांव प्रतापपुरा में करीब 3.5 एकड़ में एक नया राधा स्वामी सत्संग घर बनने जा रहा है। इसकी बाउंड्री वॉल बनाने के लिए काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह काम कोई और नहीं बल्कि डेरे के सेवादार कर रहे हैं। इस बाउंड्री वॉल को पूरा करने के लिए डेरे ने 12 घंटे का लक्ष्य रखा है। डेरे के सेवादार गुरु की दया मेहर के लिए खुशी-खुशी सेवा कर रहे हैं।

जिक्रयोग्य है कि डेरे की तरफ से इस कार्य हेतु उचित प्रबंध किए हैं। सेवादारों के लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। कार पार्किंग, शौचालय भी बनाए गए हैं। इस मौके पर एक मेडिकल टीम भी तैनात की गई है।