ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 04 August 2025

पंजाबी गायक हरभजन मान की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट

पंजाबी गायक हरभजन मान की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट

पंजाब : मशहूर पंजाबी गायक हरभजन मान की कार का कुरुक्षेत्र में पीपली फ्लाईओवर के पर एक्सीडेंट हो गया। हरभजन मान दिल्ली में शो करके वापस चंडीगढ़ जा रहे थे, इसी बीच हादसा हो गया। वह दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर पिपली फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनकी कार के सामने अचानक गाय आ गई। जिस वजह से कार डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सिंगर और अन्य कार सवारों को बाहर निकाला। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। इस हादसे में सुरक्षाकर्मी को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि कार में गायक हरभजन मान, ड्राइवर, उनका सुरक्षाकर्मी और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।