ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 14 February 2026

पंजाबी अभिनेत्री व मॉडल हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी

पंजाबी अभिनेत्री व मॉडल हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी

पंजाब : पंजाबी अभिनेत्री व मॉडल हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। उन्हें यह धमकी विदेश में बैठे गैंगस्टर जीशान अख्तर की ओर से दी गई है। बताया जा रहा है कि उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

मोहाली के एसपी (डी) सौरभ जिंदल के अनुसार, हिमांशी खुराना को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई। इस ईमेल में उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4) और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के रूप में जीशान अख्तर का नाम शामिल किया है, जो फिलहाल विदेश में रह रहा है।