ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 16 September 2025

फिल्म की शूटिंग के दौरान पंजाबी अभिनेता परमीश वर्मा हुए घायल

फिल्म की शूटिंग के दौरान पंजाबी अभिनेता परमीश वर्मा हुए घायल

पंजाब : पंजाबी फिल्म शेरा की शूटिंग के दौरान पंजाबी अभिनेता और एक्टर परमीश वर्मा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अंबाला में चल रही है। अभिनेता के चेहरे पर कांच का एक टुकड़ा लगा। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और वे चंडीगढ़ लौट आए। इस हादसे के बाद शूटिंग रोक दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, शूटिंग के दौरान परमीश अपनी कार में बैठे थे। शूटिंग में इस्तेमाल की गई नकली गोली उनकी कार की खिड़की पर लगी, जिससे खिड़की टूट गई और परमीश के चेहरे पर जा लगी। अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर इस मामले की पुष्टि नहीं की है, लेकिन परमीश वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट ज़रूर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- यह घटना फिल्म शेरा के सेट पर हुई। ईश्वर के आशीर्वाद से मैं स्वस्थ हूँ।