ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 08 January 2025

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट की जारी

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट की जारी

पंजाब : प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा बोर्ड कक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। PSEB ने 8वीं, 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। 19 फरवरी से ये परिक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

बता दें कि 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 7 मार्च तक होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक होगी। इसे लेकर डेटशीट व अन्य जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।