ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 29 April 2021

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 6वीं से 12वीं तक का सिलेबस, शिक्षक बच्चों को स्ट्रेस फ्री तैयारी कराने में जुटे

Important news for 12th class students, read information
Important news for 12th class students, read information
जालंधर : कोविड-19 की वजह से स्कूल पूरी तरह से बंद हैं और पढ़ाई का क्रम जारी रखने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से भी तैयारी कर ली गयी है। जिसे लेकर सीबीएसई के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से भी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहायता के लिए छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। ताकि विद्यार्थियों को स्कूल बंद होने की स्थिति में पढ़ाई का अतिरिक्त तनाव न पैदा हो और वे आसानी से बिना किसी प्रकार का पढ़ाई का प्रेशर लिए पढ़ाई के क्रम को जारी रखें। विभाग की तरफ से यह सिलेबस एसएसए पंजाब पर अपलोर्ड कर दिया गया है, जहां से विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक सिलेबस को अपलोड कर सकते हैं। जिसमें हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी, बायोलाजी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, इकोनामिक्स, ज्योग्राफी, गणित, सुशोलाजी आदि विषय शामिल हैं। [metaslider id="5345"]   source link