ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 06 December 2024

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) ने 2025 की वार्षिक परीक्षाओं का शैड्यूल किया जारी

Punjab School Education Board (PSEB) released the schedule of annual examinations 2025
Punjab School Education Board (PSEB) released the schedule of annual examinations 2025

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) ने 2025 की वार्षिक परीक्षाओं का शैड्यूल जारी कर दिया है। 8वीं और 12वीं कक्षा (ओपन स्कूल समेत) की परीक्षाएं 19 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं कक्षा (ओपन स्कूल समेत) की परीक्षाएं 10 मार्च 2025 से आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्रों की जानकारी समय पर प्राप्त कर लें। परीक्षा की डेटशीट और अन्य विवरण जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।