ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 09 April 2021

पंजाब के संगरूर की निशा शर्मा ने PM नरेंद्र मोदी को लगाई कोविड वैक्सीन, जानिए कैसे जताई खुशी

punjab-nisha-sharma-vacates-corona-vaccine-to-pm-narendra-modi
punjab-nisha-sharma-vacates-corona-vaccine-to-pm-narendra-modi
[metaslider id="711"] संगरूर : दिल्ली के AIIMS में वीरवार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाली संगरूर के कटहरा मोहल्ला की निशा शर्मा का परिवार खुशी से गद्गद् है। निशा ने पीएम मोदी को वैक्सीन लगाते समय की फोटो सुबह सात बजे के करीब अपने पिता वरिंदर शर्मा को भेजी और बताया कि आज उसने प्रधानमंत्री मोदी को न केवल वैक्सीन लगाई, बल्कि मोदी ने उससे बातचीत भी की। पंजाब पुलिस में एएसआइ के पद पर तैनात वरिंदर शर्मा अपनी बेटी की इस प्राप्ति से बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी बेटी का हौसला बढ़ाया। निशा शर्मा सहित उनके साथ एक अन्य नर्स नवेदिता भी मौजूद थीं। [metaslider id="9199"] निशा के पिता ने निशा की मां को वैक्सीन लगाए जाने की बात बताई। मां को भी विश्वास नहीं हुआ, तो उन्होंने तस्वीर दिखाई। निशा ने बताया कि उसे सुबह छह बजे ही जानकारी मिली थी कि किसी वीवीआइपी को वैक्सीन लगाई जानी है। जब उनके सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे तो उसे खुद पर विश्वास नहीं हुआ कि वह पीएम को वैक्सीन लगाने जा रही है। वैक्सीन लगवाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे पूछा कि वह कहां से है तो उसने बताया कि पंजाब के जिला संगरूर की रहने वाली है और एम्स में पढ़ाई कर चुकी है। वह हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने चाहती थी और उनकी बातों से काफी प्रभावित थी, आज उसे मुलाकात करने का मौका मिला। निशा ने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए 45 वर्ष व इससे अधिक आयु के लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं। प्रधानमंत्री मोदी खुद वैक्सीन की दो डोज ले चुके हैं। [metaslider id="5345"]   source link