ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 04 January 2025

पंजाब : महापंचायत जा रही किसानों की बस हादसे का शिकार, 3 महिलाओं की मौत

पंजाब : महापंचायत जा रही किसानों की बस हादसे का शिकार, 3 महिलाओं की मौत

पंजाब : पंजाब के बरनाला में किसानों को महापंचायत ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 महिला किसानों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा किसान घायल हो गए। सभी किसान टोहाना में महापंचायत में भाग लेने के लिए जा रहे थे।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार को पंजाब के बरनाला में एक किसान संगठन की तीन महिला कार्यकर्ताओं की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। बस बठिंडा जिले के एक गांव से हरियाणा के टोहाना में किसानों की महापंचायत के लिए बीकेयू (उग्राहन) के 52 से अधिक सदस्यों को लेकर जा रही थी।बताया जा रहा है कि इलाके में कोहरा था और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाईपास पर पलट गई।