ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 22 April 2021

विकराल हुआ कोरोना संकट, प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे हालात की समीक्षा, बंगाल में होने वाली रैलियां रद कीं

prime-minister-modi-will-be-chairing-high-level-meetings-to-review-the-covid19-situation
prime-minister-modi-will-be-chairing-high-level-meetings-to-review-the-covid19-situation
[metaslider id="711"] नई दिल्‍ली : देश में कोरोना महामारी ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया है। देश में जारी मौजूदा कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए हालात की समीक्षा करेंगे। इसकी जानकारी उन्‍होंने ट्वीट करके दी है। यही नहीं पीएम मोदी ने बंगाल में शुक्रवार को होने वाली अपनी सभी रैलियों को रद कर दिया है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने महामारी की भयावहता को देखते हुए कठोर आपदा प्रबंधन कानून 2005 को भी लागू कर दिया है। [metaslider id="1461"] प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'कल मैं कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए हालात की समीक्षा करने के लिए उच्च-स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करूंगा। इस वजह से मैं पश्चिम बंगाल नहीं जाऊंगा।' इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता और इसकी आपूर्ति को लेकर गुरुवार को वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाए जाने के रास्तों और विकल्पों पर बातचीत की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य सहित अन्य मंत्रालयों और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। [metaslider id="5345"]   source link