ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 30 December 2024

UAE में विमान हुआ क्रैश , भारतीय डॉक्टर और पाकिस्तानी महिला पायलट की मौत

UAE में विमान हुआ क्रैश , भारतीय डॉक्टर और पाकिस्तानी महिला पायलट की मौत

वर्ल्ड न्यूज़ : खबर है कि संयुक्त अरब अमीरात में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 26 वर्षीय भारतीय डॉक्टर सुलेमान अल मजीद और 29 वर्षीय पाकिस्तानी महिला पायलट की जान चली गई। यह घटना रास अल-खैमाह अमीरात के तट पर हुई।

सुलेमान के परिवार वालों ने किराए पर लिया था विमान

मिली जानकारी अनुसार डॉ. सुलेमान ने सैर-सपाटे के लिए यह विमान किराए पर लिया था। उनके पिता, मां और छोटे भाई सहित पूरा परिवार इस अनुभव को देखने एविएशन क्लब में मौजूद था। सुलेमान के छोटे भाई को अगली उड़ान भरनी थी।जनयिक अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।