ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 17 May 2021

जालंधर पहुंची 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' , 4 जिलों में बांटी जाएगी 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

'Oxygen Express' reached Jalandhar, 40 metric tons of oxygen will be distributed in 4 districts
'Oxygen Express' reached Jalandhar, 40 metric tons of oxygen will be distributed in 4 districts
[metaslider id="711"] जालंधर : कोरोना काल में पहली बार जालंधर में 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' फिल्लौर पहुंची। यहां सांसद चौधरी संतोख सिंह व DC घनश्याम थोरी ने इसे रिसीव किया। रेलवे के जरिए पहली बार यहां 40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) उतारी गई। इसमें 20 मीट्रिक टन फिल्लौर व जालंधर जिले के दूसरे शहरों को मिलेगी। बाकी 20 मीट्रिक टन अमृतसर, होशियारपुर व पठानकोट भेजी जाएगी। अभी तक जिले में ऑक्सीजन बोकारो से एयरलिफ्ट कराई जा रही थी। जिसमें करीब 5-6 दिन का वक्त लग रहा था। [metaslider id="9199"] फिल्लौर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के कंटेनर को ट्रकों के जरिए ऑक्सीजन प्लांट भेजा गया है। वहां पर इन्हें खाली किया जाएगा। इसके बाद कंटेनर वापस ऑक्सीजन एक्सप्रेस में लोड किए जाएंगे। ऑक्सीजन प्लांट से फिर इस ऑक्सीजन को सिलेंडर व अन्य जरिए से सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से सप्लाई किया जाएगा। सांसद चौधरी संतोख सिंह व DC घनश्याम थोरी ने भरोसा दिलाया कि जालंधर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता बंदोबस्त हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत है, इसकी कमी इस सप्लाई से काफी हद तक सुधरी है। अब जैसे ही किसी अस्पताल से जरूरत भेजी जाएगी तो उन्हें तुरंत सप्लाई कर दी जाएगी। इससे कोरोना के गंभीर मरीजों को निर्विघ्न तरीके से ऑक्सीजन मिलती रहेगी। [metaslider id="1461"]     source link