ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 06 May 2021

पंजाब के गुरुद्वारों में लगेगा 'ऑक्सीजन दा लंगर', गुरुघरों में कोरोना संक्रमित मरीजों को 'संजीवनी' देने की मुहिम

oxygen-da-langar-will-in-four-gurdwaras-of-punjab
oxygen-da-langar-will-in-four-gurdwaras-of-punjab
[metaslider id="711"] लुधियाना : कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मुश्कलें बढ़ रही है। कई जगह ऑक्सीजन नहीं मिलने से लोगों की जान तक जा चुकी है। पंजाब में ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की जान न जाए इसके लिए एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) ने गुरुघरों में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का प्रबंध किया है। इस मुहिम को 'ऑक्सीजन दा लंगर' नाम दिया गया है। पंजाब के चार गुरुद्वारा साहिबों में कोविड सेंटर तैयार कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए जाएंगे। एसजीपीसी ने विदेश से 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए हैं। इस मुहिम की शुरुआत बुधवार को लुधियाना के आलमगीर साहिब गुरुद्वारा से होनी थी। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को इसका शुभारंभ करना था, लेकिन कस्टम से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण कंसंट्रेटर नहीं पहुंच पाए। गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में 25 बेड, दो डाक्टर, नर्सिग स्टाफ आदि की व्यवस्था कर दी गई है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचने के साथ ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। इसके अलावा दमदमा साहिब तलवंडी साबो (बठिंडा), भुलत्थ (कपूरथला) के एक गुरुद्वारा साहिब और पटियाला के मोतीबाग स्थित गुरुद्वारा साहिब में भी मई के अंत तक कोविड सेंटर तैयार कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगा दिए जाएंगे। दूसरे चरण में जिन जिलों में ऑक्सीजन की जरूरत है वहां गुरुद्वारा साहिबों में कोविड सेंटर बनाकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए जाएंगे। [metaslider id="9199"]   source link