ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 08 July 2022

उत्तराखंड के रामनगर में कार नाले में बह गई , 9 लोगों की हुई मौत

nine-people-died-all-were-trapped-in-the-car
nine-people-died-all-were-trapped-in-the-car
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] पटियाला : बड़ी खबर है कि उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में दर्दनाक हादसे हो गया , जिसमे 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित हैं और ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े बताये जा रहे है । मिली जानकारी अनुसार हादसे में ग्रुप की एक लड़की को बचा लिया गया। बताया जा रहा है ये हादसा उस समय हुआ जब पटियाला का ऑर्केस्ट्रा ग्रुप उत्तराखंड में मसूरी के पास एक कार्यक्रम की बुकिंग पर परफॉर्मेंस देकर लौट रहा था। बता दे कि गुरुवार रात हुई भारी बारिश का पानी सड़क पर आ गया था। वहीँ रामपुर के लिए वापसी के दौरान वाहन चालक नाले के बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा पाया। इस कारण ग्रुप की गाड़ी रामनगर ढेला गांव में नाले के तेज बहाव में बह गई। हादसे में सभी 10 लोग गाड़ी में ही फंसे रह गए। हालांकि एक युवती को बचा लिया गया है, जिसे रामनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद पंजाब में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। [metaslider id=1461]