ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 24 July 2024

Nepal : काठमांडू हवाई अड्डे पर क्रैश हुआ विमान, प्लेन में सवार 19 में से 18 की मौत

Nepal : काठमांडू हवाई अड्डे पर क्रैश हुआ विमान, प्लेन में सवार 19 में से 18 की मौत

नेपाल : खबर है कि नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 लोग सवार थे। इनमें 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान रनवे पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह रनवे से फिसल गया। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है।