ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 14 December 2022

नकोदर : टिमी चावला के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपीयो किया गिरफ्तार

Nakodar: Police arrested 3 accused in Timi Chawla's murder case
Nakodar: Police arrested 3 accused in Timi Chawla's murder case
[metaslider id=24944] जालंधर : नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिमी चावला के मर्डस केस के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। मामले का खुलासा डीजीपी गौरव यादव ने किया है। डीजीपी ने खुलासा करते हुए कहा कि नकोदर कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला की हत्या की साजिश अमरीका में रची गई है। डीजीपी ने बताया कि अमेरिका में बैठे अमनदीप सिंह ने साजिश रची थी। इस मामले में बठिंडा के रहने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खुशकरण सिंह, कमलदीप और मंगा सिंह के रूप में हुई है। डीजीपी ने बताया ने कि घटना को अंजाम नए गैंग ने दिया था।  उनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 2 मोटरसाइकिल पर 5 शूटर आए थे। रेकी के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। बता दें कि टिमी चावला के मर्डर केस में उनके गनमैन मनदीप सिंह की भी मौत हो गई थी। [metaslider id=25498]