ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 27 March 2021

जालंधर में मोबाइल टीकाकरण अभियान की शुरुआत, पंजाब रोडवेज दफ्तर के स्टाफ को कोविड वैक्सीन लगा हुई शुरुआत

punjab-left-with-only-5-days-of-covid-vaccine-supply-of-current-levels-of-vaccinating
punjab-left-with-only-5-days-of-covid-vaccine-supply-of-current-levels-of-vaccinating
[metaslider id="711"] जालंधर ( सनी ) : जालंधर में कोरोना से बचाव के लिए शनिवार को मोबाइल टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान एक मोबाइल वैन में कोविड वैक्सीनेशन ने जुड़ा सारा जरूरी सामान और स्टाफ मौजूद होगा। यह वैन शहरी और देहाती क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर जाकर योग्य लाभपात्रियों को कोविड वैक्सीन का टीका मौके पर लगाएगी। [metaslider id="9199"] DC घनश्याम थोरी ने बताया कि मोबाइल टीकाकरण अभियान की शुरुआत पंजाब रोडवेज दफ्तर से गई है। रोडवेज के सारे स्टाफ को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। इसके बाद प्रवासी मजदूरों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र का भी दौरा किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह अभियान चलाने का मुख्य उदेश्य जिला निवासियों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित और जागरूक करना है। कोरोना वायरस से बचने के लिए केवल कोविड वैक्सीन ही एकमात्र हल है। [metaslider id="1461"]   source link