ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 18 December 2023

मान सरकार ने दिया कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, DA में 4% की बढ़ोतरी की

2 more toll plazas will be closed in Punjab, CM Mann announced
2 more toll plazas will be closed in Punjab, CM Mann announced
पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की और उनके साथ कई मसलों पर चर्चा की। मीटिंग के बाद सी.एम. मान ने कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देते हुए खुशखबरी सांझा कर ट्वीट किया है। सी.एम. भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि ''आज पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की और उनके मसलों पर विस्तार सहित चर्चा की... एक बड़ी खुशखबरी सांझा कर रहा हूं कि कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं...DA में 4% की बढ़ोतरी की जाती है जो कि 1 दिसंबर 2023 से लागू माना जाएगा...।'' [metaslider id=25498]