ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 19 November 2025

जालंधर के मेन बाजार में नगर निगम व पुलिस टीम का बड़ा एक्शन

जालंधर के मेन बाजार में नगर निगम व पुलिस टीम का बड़ा एक्शन

जालंधर : जालंधर के मेन बाजार में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, नगर निगम और थाना 4 की प्रभारी अनु टीम के साथ अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान नगर निगम की टीम और पुलिस ने रेहड़ी फड़ियों वाला सामान मौके पर उठा लिया।

गौरतलब है कि, 2 दिन पहले भी टीम बाजार में कार्रवाई करने पहुंची थी। लेकिन टीम के जाने के बाद दुकानदार फिर कब्जे करने शुरू कर देते हैं। वहीं आपको बता दें कि नगर निगम और पुलिस के आने की दुकानदारों को जैसे ही खबर मिलती है वह अपने कब्जे हटाने शुरू कर देते हैं। लगता है कि दुकानदारों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

रैनक बाजार में टिकिया वाले चौक में आज हुई इस कार्रवाई में टीम ने कब्जे वाली जगह से सिलेंडर व अन्य सामान उठा लिए और दुकानदारों को चेतावनी दी है। बता दें कि कि 2 दिन पहले हुई कार्रवाई में टीम ने अवैध कब्जे वाली जगह पर लगे सिलेंडर उठा लिए थे लेकिन टीम के जाने बाद फिर कब्जे कर लिए थे।