ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 01 April 2021

देश में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, एक दिन में 72,330 नए केस और 450 से अधिक मौतें

know-the-situation-of-increasing-coronavirus-in-india
know-the-situation-of-increasing-coronavirus-in-india
[metaslider id="711"] नई दिल्ली (सनी ): देश में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, एक दिन में 72,330 नए केस आये सामने । इस साल पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अब तक कुल मामलों की संख्या 1,22,21,665 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 459 और मौतों के साथ अब तक कोरोना की चपेट में आकर 1,62,927 लोग दम तोड़ चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के मामलों में लगातार 22वें दिन वृद्धि दर्ज जारी रही। [metaslider id="9199"] इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,84,055 हो गई है। यह कुल संक्रमणों का 4.78 फीसद है। ठीक होने की दर घटकर 93.89 फीसद हो गई है। इस साल 12 फरवरी को 1,35,926 सक्रिय मामले थे। ये कुल संक्रमणों का 1.25 फीसद थे। अब तक 1,14,74,683 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ मृत्यु दर 1.33 फीसद हो गई है। [metaslider id="5345"]   source link