ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 26 August 2026

जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार

जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार

जालंधर : जालंधर में बीते दिन मंगलवार को डीएवी यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर स्थित मोती बाग फ्लाईओवर के पास लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक दैनिक सवेरा के सीनियर पत्रकार कुश चावला को हथियारों के बल पर निशाना बनाते हुए लुटेरे उनकी सोने की दो अंगूठियां और करीब 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्रकार के साथ हथियारों के बल पर हुई इस लूट की घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है.