Thursday, 29 October 2026
Jalandhar
जालंधर में दिवाली को लेकर इस जगह लगने जा रही पटाखा मार्कीट, प्रशासन ने की जगह फाइनल
जालंधर : दिवाली पर पटाखे खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है। जालंधर में पटाखा मार्केट लगाने की जगह फाइनल हो गई है। बताया जा रहा है कि पटाखा मार्केट पहले वाली जगह पर ही लगेगी। दरअसल राओवाली (पठानकोट बाईपास) में पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत के बीच चल रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया है।
ग्राम पंचायत राओवाली के सरपंच जसबीर सिंह राणा और पटाखा मार्केट के पदाधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। बैठक में पटाखा मार्केट के पदाधिकारी विकास भंडारी, धीरज कुमार, रवि महाजन और संजीव बाहरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।बैठक के दौरान ग्राम पंचायत ने पटाखा मार्केट को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, मार्केट के सदस्यों ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का भरोसा दिलाया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
अब जालंधर में पटाखा मार्केट गांव राओवाली, भोगपुर रोड पर पठानकोट चौक के पास पहले वाली जगह पर ही लगाई जाएगी। इससे दिवाली पर पटाखे खरीदने वाले लोगों को राहत मिलेगी।