ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 22 February 2025

जालंधर की नई पुलिस कमिश्नर IPS धनप्रीत कौर ने संभाला चार्ज

जालंधर की नई पुलिस कमिश्नर IPS धनप्रीत कौर ने संभाला चार्ज

जालंधर : जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा ने आज चार्ज संभाल लिया है। इस मौके पर सैनिकों ने उन्हें सलामी दी और अधिकारियों ने भी उनसे मुलाकात की। बता दें कि धनप्रीत कौर इससे पहले लुधियाना रेंज में आईजी के पद पर कार्यरत थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर को अपराध मुक्त बनाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।इस बीच, पुलिस कमिश्नर का पद संभालते ही धनप्रीत कौर ने अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं और उन्होंने शहर में अपराध और नशे के खिलाफ सख्त आदेश जारी किए गए।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें नशीले पदार्थों और अपराध की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान जालंधर में लोगों के लिए चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बारे में उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे जल्द ही क्रियाशील हो जाएंगे और अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। ट्रैवल एजेंटों के संबंध में प्राप्त शिकायतों के संबंध में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।