ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 25 September 2025

जालंधर में दिवाली से पहले बदली पटाखा मार्केट की लोकेशन, अब यहां लगेगी पटाखा मार्किट

जालंधर में दिवाली से पहले बदली पटाखा मार्केट की लोकेशन, अब यहां लगेगी पटाखा मार्किट

जालंधर : जालंधर में दिवाली से पहले पटाखा मार्किट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिला प्रशासन ने पहले स्वीकृत की गई दो जगहों लम्मा पिंड चौक की चारा मंडी और नकोदर रोड स्थित खालसा स्कूल में से किसी को भी पटाखा बाजार के लिए उपयुक्त नहीं माना है। अब इन दोनों स्थानों को हटाकर, पटाखा मार्केट को बेअंत सिंह पार्क (इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट) में लगाने का फैसला लिया गया है। नगर निगम कमिश्नर द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि सुरक्षा कारणों और व्यापारियों की सहूलियत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।