ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 08 December 2024

जालंधर : थाना 8 के क्षेत्र में पड़ते अमन नगर में चोरों ने कंप्यूटर शॉप की दुकान पर किया हाथ साफ

जालंधर : थाना 8 के क्षेत्र में पड़ते अमन नगर में चोरों ने कंप्यूटर शॉप की दुकान पर किया हाथ साफ

जालंधर/8 दिसंबर 2024 : जालंधर में चोरों के होसंले बुलंद है , आये दिन चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में लगे है। बीती देर रात शनिवार को कमल पार्क अमन नगर में स्थित हाई सॉफ्ट कंप्यूटर शॉप पर चोरों ने घर का दरवाजा फादं कर बड़े ही आराम से शॉप के पिछले दरवाजे को रोड की सहायता से ताला तोड़कर अंदर पड़ा कीमती सामान तीन लैपटॉप दो मोबाइल फोन तीन सीसीटीवी कैमरा और गलले से कुछ नगद पैसे चुरा लिए ! ये सारी वारदात वहां लगे cctv कैमरा में कैद हो गयी है।

जब शॉप मालिक ने जब सुबह उठकर देखा तो उन्होंने मोहल्ला निवासियों को और पुलिस को इसकी तुरंत सूचना दी जिसके बाद मौके पर थाना 8 नंबर की पुलिस टीम पहुंची। मौके पर एएसआई निर्मल सिंह पहुंचे , मोके पर पुलिस ने छान बिन शुरू की और इस बाबत पर्चा दर्ज कर दिया गया है और पुलिस ने कहा है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा !