ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 29 October 2022

जालंधरः घर से बाहर खड़ी प्रॉपटी डीलर की इनोवा गाड़ी चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Jalandhar: Property dealer's Innova car stolen outside the house, incident caught on CCTV
Jalandhar: Property dealer's Innova car stolen outside the house, incident caught on CCTV
[metaslider id=24944] जालंधर : महानगर में लूटपाट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। वहीं अब बस्ती बावा खेल से गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़ी एक प्रापर्टी डीलर की इनोवा गाड़ी चोरी हो गई। वारादात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। संदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी इनोवा को घर के पास ही एक खाली प्लाट में खड़ी करते रहे हैं। देर रात भी उन्होंने वहीं पर गाड़ी खड़ी की थी। सुबह देखा तो इनोवा वहां नहीं थी। उन्होंने अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि वह गाड़ी लेकर नहीं गया। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि आधी रात को कोई उनकी गाड़ी चुरा कर ले गया। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को शिकायत दी। [metaslider id=25498] उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने गाड़ी को तलाश करने के लिए कुछ भी नहीं किया। न तो उन्होंने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और न ही बस स्टैंड रेलवे स्टेशन या किसी पार्किंग स्थल को चेक किया। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने उनको गाड़ी जल्दी ढूंढ़कर वापस दिलवाने का आश्वासन दिया है।