ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 18 December 2023

जालंधर पुलिस ने डी-मार्ट के खिलाफ केस किया दर्ज

Jalandhar Police registered a case against D-Mart
Jalandhar Police registered a case against D-Mart
जालंधर : खबर है कि जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को डी-मार्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये केस पुलिस ने ट्रैफिक वायलेशन की धाराओं के तहत दर्ज किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने इसे लेकर बीते दिन श्री गुरु नानक मिशन चौक स्थित डी-मॉर्ट को नोटिस भी जारी किया था। मगर, ट्रैफिक को लेकर डी-मार्ट के बाहर कंपनी द्वारा कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी। इस वजह से ये कार्यवाही हुई है। केस दर्ज करने की पुष्टि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने की है। पुलिस कमिश्रनर स्वप्न शर्मा ने लोगों से अपील है कि ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें और रोड पर वाहन पार्क न करें। इसी के साथ रोड पर अवैध रुप से रेहड़ियां लगाने वाले भी इस बात का ध्यान रखें कि किसी तरह से वायलेशन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। [metaslider id=25498] [metaslider id=9106]