ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 16 March 2021

जालंधर में बिना मास्क पहने पुलिसवालों को टोका तो हवेली रेस्टोरेंट के CEO को पीटा, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

jalandhar-police-allegedly-beats-up-haveli-ceo-dk-umesh
jalandhar-police-allegedly-beats-up-haveli-ceo-dk-umesh
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में पुलिस की गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। चर्चित हवेली रेस्टोरेंट के सीईओ डीके उमेश ने दो पुलिसकर्मियों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मामले की शिकायत करके उनसे इंसाफ की मांग की है। [metaslider id="9199"] पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में हवेली रेस्टोरेंट के सीईओ उमेश ने कहा कि मंगलवार सुबह वह कार से अर्बन एस्टेट फेज 2 के गीता मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान 2 पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोनों ने ना तो मास्क लगा रखा था नाही हेलमेट। उमेश के अनुसार उन्होंने नाके पर बिना हेलमेट और मास्क पहने जा रहे पुलिस कर्मियों का चालान करने को कहा तो वहां खड़े पुलिसकर्मी भड़क गए। उन्होंने उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की कर डाली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से की। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने आरोपित सिपाही साहिल नागर और हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं, इस मामले में थाना डिवीजन 7 के एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है . [metaslider id="5345"]   source link