ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 11 September 2024

Jalandhar : बाबा सोढल मेले को लेकर 17 सितंबर को मांस एवं शराब की दुकाने रहेंगी बंद

Jalandhar : बाबा सोढल मेले को लेकर 17 सितंबर को मांस एवं शराब की दुकाने रहेंगी बंद

जालंधर : 17 सितम्बर को लगने जा रहे प्रसिद्ध बाबा सोढल मेले के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की तरफ से शहर में कुछ दुकाने बंद रखने के निर्देश जारी हुए हैं। जानकारी अनुसार DC हिमांशु अग्रवाल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के मद्देनजर श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के 1 किलोमीटर के क्षेत्र में 17 सितंबर को मांस एवं शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि हर साल इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।