ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 07 April 2025

महंगाई का झटका , रसोई गैस का सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा

महंगाई का झटका , रसोई गैस का सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा

नेशनल न्यूज़ : केंद्र सरकार ने 7 अप्रैल 2025 को ऐलान किया कि अब LPG सिलेंडर बुक कराने पर 50 रुपये ज्यादा देने होंगे. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये जानकारी दी है।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई ये बढ़ोतरी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं, दोनों पर लागू होगी. अब उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला गैस सिलेंडर 500 रुपये से बढ़कर 550 रुपये का हो गया है, वहीं अन्य उपभोक्ताओं को अब 803 की जगह 853 रुपये देने होंगे.